Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: ग्वालियर, नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी कर चुके थे सुसाइड की कोशिश

Aditi News Team

Sun, Oct 8, 2023
जितेंद्र दुबे नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी कर चुके थे सुसाइड की कोशिश ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक सेल्वा मुर्गन ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मुर्गन अपने कमरे में संदिग्ध हालत में मिले थे, इसके बाद जब उनके परिजनों ने उन्हें देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने मुर्गन का इलाज शुरु किया, लेकिन 4 दिन बाद अब मुर्गन की मौत हो गई. फिलहाल आत्महत्या का केस होने के कारण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि सुसाइड के पीछे का क्या कारण है। अस्पताल में चल रहा था इलाज:सेल्वा मुर्गन ने 4 अक्टूबर को खुदकुशी करने की कोशिश की थी, उसके बाद से नारकोटिक्स अधीक्षक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डॉक्टर ने सेल्वा मुर्गन को मृत घोषित कर दिया. वही थाना मुरार पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम को विवेचना में ले लिया है, फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नही लगा सका है। पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थे मुर्गन:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार "मुर्गन ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इसी के साथ परिजनों ने भी अभी तक इस संबंध में कुछ नहीं बताया है. इससे पहले भी मुर्गन ने 31 मई को भी अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक विवाद के कारण काफी लंबे समय से मानसिक तनाव झेल रहे थे, इसलिए हो सकता है कि उन्होंने पारिवारिक विवाद के कारण ही आत्महत्या की हो."

Tags :

जरूरी खबरें