Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: नरसिंहपुर, चेकिंग के दौरान 50 लाख रुपये जब्त

Aditi News Team

Mon, Nov 6, 2023
चेकिंग के दौरान 50 लाख रुपये जब्त नरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में गठित एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा लगातार चेक पोस्ट पर वाहनों की मुस्तेदी के साथ चैकिंग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव-2023 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए जिले में 22 स्थानों पर नाकाबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। जिले में 22 एफएसटी भी लगायी गयी है, जो निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।   इसी क्रम में सोमवार 6 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले सुआतला थाना अंतर्गत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एफएसटी 3 एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे 44 पर सिद्धी विनायक ढाबे के पास काले रंग की स्कार्पियों क्रमांक एमपी 04 जेडई 9962 के वाहन चालक बरेली जिला रायसेन के श्रवण पटैल जो नरसिंहपुर से रायसेन की ओर जा रहा था, की जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद जब्त किये। वाहन चालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर टीम ने 50 लाख रुपये जब्त कर जांच में लिया।  इस दौरान एफएसटी प्रभारी श्री गौरव बानखेडे, श्री संतोष कुमार, आरक्षक श्री सोनू सतारे, श्री सोहन पटेल एवं श्री संतोष पटेल मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें