Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: नरसिंहपुर, डोंगरगाँव बरघटिया चेक पोस्ट पर 4 लाख रुपये जप्त, एसएसटी टीम द्वारा कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, Oct 28, 2023

डोंगरगाँव बरघटिया चेक पोस्ट पर 4 लाख रुपये ज़ब्त

एसएसटी टीम द्वारा कार्रवाई

नरसिंहपुर । विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थेतिक निगरानी दल- एसएसटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किये गये हैं। ये सदस्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।

      इसी क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर अंतर्गत आने वाले एसएसटी चेक पोस्ट डोंगरगांव- बरघटिया में टीम द्वारा शुक्रवार 27 अक्टूबर को रात्रि में वाहनों की जांच की गई। वाहनों की जांच के दौरान शाम 7.15 बजे टीम द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 04 सीएल 1450 से अपूर्व जैन पिता सुनील जैन निवासी 362 बी कॉलोनी नगर थाना एरोड्रम इंदौर के वाहन की तलाशी के दौरान 4 लाख दो हजार रुपये जप्त किये गये, जिसमें 500 रुपये के 804 नोट जप्त किये। उक्त नगद राशि आगामी आदेश तक अभिरक्षा के लिए भेजे गये। इस दौरान श्री सोन सिंह धुर्वे और एसएसटी की टीम मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें