Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही।

Aditi News Team

Fri, Apr 5, 2024
नरसिंहपुर,लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ असमाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबारियों के विरूद्ध निरंतर की जा रही कार्यवाही। *विगत दिवस थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा एक देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस, थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, चौकी आमगांव पुलिस द्वारा 54 लीटर देशी प्लेन शराब एवं थाना मुंगवानी, स्टेशनगंज द्वारा 115 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।* उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव-2024 को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। ➡️ *एक देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस के साथ तीन आरोपी थाना स्टेशनगंज पुलिस की गिरफ्त में :-* जिले में चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी राहुल पिता विनोद पारोची निवासी नरसिंहपुर से एक देशी रिवाल्वर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार आरोपी गोविन्द पिता गोपाल नोरिया निवासी छीताघाट के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 318/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा शुभनगर कालोनी, नरसिंहपुर के पास से आरोपी रंजीत मेहरा पिता नन्हेलाल मेहरा निवासी ग्राम खमरिया के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 314/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। ➡️ *अवैध गांजे के साथ दो आरोपी थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में :-* अवैध मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश पिता राधेश्याम ठाकुर निवासी कुसली, थाना बेलखेडा,जिला जबलपुर से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा कीमती 15 हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। इसी प्रकार आरोपी सरमन पिता बाबूलाल रजक निवासी कुसली, थाना बेलखेडा,जिला जबलपुर से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा कीमती 11 हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 302/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। ➡️ *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में :-* अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चौकी आमगांव, थाना करेली पुलिस द्वारा आरोपी सुन्दर पिता गिरीश ठाकुर निवासी मोहद के कब्जे से 54 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 329/2024 धारा 24 (2) आबकारी एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी खरगराम कोल पिता रम्मू कोल निवासी अगरिया के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 110/2024 धारा 24 (2) आबकारी एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश ओझा पिता सुखदास ओझा निवासी जैतपुर के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 313/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें