Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान, अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही, 13 व्यक्तियों से सट्टा पट्टी एवं 9670 रूपये नगद पकडे गये।

Aditi News Team

Thu, May 30, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान, अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही, 13 व्यक्तियों से सट्टा पट्टी एवं 9670 रूपये नगद पकडे गये। जिले में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजनों में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विगत दिनों में जिले में जिले के थाना और चौकी क्षेत्रों में सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। 👉 *जिला अंर्तगत अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने हेतु सक्रीय किये गए है मुखबिर, विशेष टीम गठित कर की जा रही लगातार ताबडतोड कार्यवाही :-* अभियान के तहत विगत दिनों अवैध सट्टे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की गयी है :- थाना कोतवाली अंतर्गत चेतराम निवासी लोकीपार। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत मुकेश चौरसिया, निवासी सिंधी कालोनी, विनीत कुशवाहा निवासी डांगीढाना सीताराम मेहरा निवा बडगुवां, फीरोज खान निवासी नकटुआ। थाना करेली अंतर्गत चढार निवासी गोंगावली। थाना गाडरवारा अंतर्गत नरेश पटैल निवासी ग्राम मरका, प्रदीप संदेल निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा, अखिलेश वंशकार निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा, रमेश चौधरी निवासी नरसिंहपुर, संतोष गुप्ता निवासी कोडिया, विजय वसेडिया निवासी गरहा। थाना गोटेगांव अंतर्गत सागर ठाकुर निवासी वोस वार्ड गोटेंगाव। इस प्रकार कुल 13 व्यक्तियों से सट्टा पट्टी एवं 9670 रूपये नगद जप्त किये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस लाईन से एक विशेष टीम का गठन किया गया जो जिला अंतर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की सूचनाएं एकत्रित कर स्थानीय थाना पुलिस के साथ लगातार संयुक्त कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें