Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

सर्वधर्म समभाव, अमन-चैन एवं भाईचारे का दिया संदेश

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

: जबलपुर,सागौन की सिल्लियां अवैध रूप से पिकअप वाहन में लोड कर परिवहन कर ले जाते हुए 2 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गये 34 नग सागौन की सिल्लयॉ कीमती एक लाख रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप लोडिंग वाहन जप्त

Aditi News Team

Mon, Jan 15, 2024
सागौन की सिल्लियां अवैध रूप से पिकअप वाहन में लोड कर परिवहन कर ले जाते हुए 2 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गये 34 नग सागौन की सिल्लयॉ कीमती एक लाख रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप लोडिंग वाहन जप्त https://youtu.be/jcp0-VumCiE?si=I20FtNe8_iaMQVaI थाना प्रभारी गेासलपुर सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनंाक 15-1-24 दौरान पेट्रोलिंग के बरनू तिराहा के पास केवलारी रोड तरफ से एक लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 2678 आते दिखी, पुलिस को देखकर पिकअप का चालक भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर रोका गया, वाहन मे 2 व्यक्ति बैठे मिले नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम सतीश ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी कुदवारी थाना अधारताल तथा कृष्णपाल सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी देवरी थाना जय सिंह नगर जिला शहडोल वर्तमान पता नर्मदा नगर गोहलपुर बताया ,पिकअप वाहन में क्या सामान लोड है पूछने पर टालमटोल करते हुये बातें करने लगे संदेह होने पर चैक करने पर पिकअप में ऊपर से नीली पन्नी ढकी थी जिसे हटाकर देखने पर 34 नग सागौन की लकड़ी सिल्लियां कीमती लगभग एक लाख रूपये की लोड पाई गईं, उक्त सागौन की लकड़ी के परिवहन के संबंध में पूछने पर कोई कागजात नहीं होना बताया, आरोपियों द्वारा वाहन में लोड सागौन की लकड़ी चोरी कर बिना टीपी एवं बिना परिवहन पास के अवैध रूप से परिवहन करते पाया जाने पर आरोपयिों के कब्जे से 34 नग सागौन की सिल्लियां बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 2678 सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 379 भादवि तथा 15, 26(1)(एफ), 41, 41 ए, 5 भारतीय वन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *उल्लेखनीय भूमिका-* सागौन की सिल्लियॉ अवैध रूप से परिवहन करते हुये 2 आरोपियों रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रमेश तिवारी, आरक्षक सोनू झा, सैनिक शिवकुमार दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें