Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

ट्रेन के माध्यम से गोटेगांव लाई गई 14 पेटी देशी मसाला एवं प्लेन अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के बालक-बालिका छात्रावासों में 25-25 सीटों की वृद्धि

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मूंग समस्या को लेकर एस डी एम को ज्ञापन,उग्रआंदोलन की चेतावनी

: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में 8 लाख 5 हज़ार रुपये किए बरामद

Aditi News Team

Tue, Oct 31, 2023
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में 8 लाख 5 हज़ार रुपये किए बरामद विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा संवेदनशील इलाक़ों में निरंतर पैदल मार्च करने तथा चुनाव आयोग के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न आउटर नाकों तथा चेकिंग पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सजगता एवं संवेदनशीलता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है l उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में जोन-03 क्षेत्र के थाना गौतम नगर, शाहजहांनाबाद एवं हनुमानगंज पुलिस एवं SST द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों से लगभग 8 लाख कैश बरामद किए गए है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है l घटनाक्रम-1 थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 3,43,230 रुपए बरामद किए गए। घटनाक्रम-2 - थाना हनुमानगंज पुलिस एवं FST द्वारा चैकिंग के दौरान तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 3,42,000/-रूपये केश जप्ती कार्यवाही की गई l घटनाक्रम- थाना शाहजहांनाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन से 1,20,000 रुपये कैश बरामद किए गए l इस तरह कुल 8,05,230 रुपये बरामद कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है l  

Tags :

जरूरी खबरें