Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्त में, चोरी किया गया 2 लाख रूपये कीमत का मशरूका बरामद।

Aditi News Team

Sat, Oct 28, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्त में, चोरी किया गया 2 लाख रूपये कीमत का मशरूका बरामद। थाना करेली के अप क्र. 1005/23 धारा 457,380 भादवि के प्रार्थी अरूण कुमार सिंह प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा करेली ने दिनांक 26/10/23 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम खामघाट स्थित श्री सोनी जी फ्रेक्ट्री बैंक के कब्जे में है, फ्रेक्ट्री में दिनांक 25/10/23 के पूर्व अज्ञात चोरो द्वारा फ्रेक्ट्री का सामान मोटर कम्प्युटर इनवेटर एवं अन्य काफी सामान चोरी कर ले गये है। उक्त प्रकरण को विवेचना में लिया जाकर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकी माध्यमों सक्रीय किये गये मुखबिरों सूचना एकत्रित की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 1- आरोपी राजा उर्फ राजकुमार पिता ऊदल उर्फ उदय मराठा उम्र 30 साल नि. कोल मोहल्ला सोमवारा बाजार राम वार्ड करेली, 2- रेसू उर्फ राजकुमार पिता संतोष कुमार कोल उम्र 23 साल नि. सोमवारा बाजार, राम वार्ड, करेली एवं 3-सीताराम पिता जालम नौरिया, उम्र 34 साल नि. खाम घाट, रोड सतधारा, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त फ्रेक्ट्री का सामान दिनांक 20/10/23 को 07 मोटर, गैस सिलेंडर में लगने वाले पुर्जे, ग्राइन्डर, लोहे के पाईप, लोहे का बाँक, पुल्ली, गैस कटर एवं फ्रेक्ट्री में लगे बिजली के केबल बायर एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किये। उक्त तीनो आरोपियों से मुताबिक मेमोरेण्डम से उक्त चोरी किये माल मशरूका कुल कीमती 2 लाख रूपये बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया। आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- निरीक्षक आशीष धुर्वे, सहा. उप निरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहा. उप निरीक्षक शिशुपाल चौधरी, आरक्षक अमित यादव, योगेन्द्र, आसिफ, यमन, सुदीप, म. आर. श्वेता ने उल्लेखनीय कार्य किया और सफलता प्राप्त की है।

Tags :

जरूरी खबरें