Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: 1425 किलोग्राम महुआ लाहन व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sun, Feb 25, 2024
1425 किलोग्राम महुआ लाहन व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वृत्त गाडरवारा के कुचबंदिया मोहल्ला में में दबिश देकर 1425 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य एक लाख 45 हजार 50 रूपये है। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें