Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

: मुरैना ,थाना सरायछौला पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान मिली बडी सफलता दो आरोपियो को 5 किलो गांजा सहित पकडा

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
मुरैना ,थाना सरायछौला पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान मिली बडी सफलता दो आरोपियो को 5 किलो गांजा सहित पकडा श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना श्री रायसिंह नरवरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना श्री अतुल सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला मुरैना अंतर्गत चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ के विरूध्द धरपकड अभियान के अन्तर्गत थाना सरायछौला पुलिस ने कल दिनांक 30/04/2023 को वाहन चैकिग के दौरान दो आरोपियो को 5 किलो गांजा सहित पकडने में सफलता प्राप्त की है।   यह है कि दिनांक 30/04/23 को रात्रि मे वाहन चैकिग के दौरान एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल एमपी 07 एमड्ब्लू 2079 को रोककर चैक किया जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुये थे आगे वाला मोटर साईकिल चला रहा था तथा पीछे वाला बीच मे पन्नी मे कुछ बांधे हुये पकडे बैठा था । जिसे खोलकर चैक किया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। मौके पर विधिवत कार्यवाही कर दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया हैं जिनसे पकडे गये अवैध गांजा के सबंध मे पूछताछ जारी है ।   उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि जयपाल सिह गुर्जर, उप निरी. सौरभपुरी, सउनि दशरथ सिह चौहान, प्र. आर. 969 वीरेन्द्र सिह, प्र. आर. 778 हाकिम सिह, प्र. आर. 305 भानू यादव, आर. 376 वीकेश, आर.230 रामराज, आर. 508 जितेन्द्र, आर. 293 कुलदीप, आर. 304 राधेश्याम आर. 1096 दिनेश, आर. 631 लखनप्रताप की सराहनीय भूमिका रही ।  

Tags :

जरूरी खबरें