Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: मुंबई में 32 साल की महिला की 56 साल के लिव इन पार्टनर ने हत्या कर लाश को आरी से काटकर महिला के शव के कुछ टुकड़ों को कुकर में उबाला व कुछ टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर में पीस दिया

Aditi News Team

Thu, Jun 8, 2023
मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक 32 साल की महिला का उसके 56 साल के लिव इन पार्टनर ने मर्डर करके लाश को आरी से काटा। कुछ टुकड़ों को उसने कुकर में भी उबाला। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में हत्या कर दी। आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस यहां जांच करने पहुंची। पुलिस को संदेह है कि शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों को खिलाया गया। सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। DCP जंयत बजबाले ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे तो फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिसे देखकर हमने अनुमान लगाया है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। अभी तक हत्या की तारीख पता नहीं चली है। शुरुआती जांच में बस ये पता चला है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई। जयंत बजबाले ने बताया कि मनोज साहनी और सरस्वती वैद्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मनोज ने उसकी हत्या कर दी। मनोज ने उसके शरीर को कटर से काटा। जब हम वहां पहुंचे और गेट खोला तो हमें समझ आया कि ये मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें