Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: माफिया के विरूद्ध अभियान, जबलपुर पुलिस की प्रशासन एवं नगर निगम के साथ संयुक्त कार्यवाही, नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा जिसके विरूद्ध 16 अपराध पंजीबद्ध है का मकान किया जा रहा जमींदोज

Aditi News Team

Sun, May 14, 2023
*माफिया के विरूद्ध अभियान, जबलपुर पुलिस की प्रशासन एवं नगर निगम के साथ संयुक्त कार्यवाही* नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा जिसके विरूद्ध 16 अपराध पंजीबद्ध है का मकान किया जा रहा जमींदोज* *नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा ने थाना हनुमानताल अंतर्गत चांदनी चौक सुलेमानी मस्जिद के पास लगभग 600 वर्गफुट भूमि पर लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 2 हजार वर्ग फुट में बनवाया था 3 मंजिला मकान*   मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जबलपुर पुलिस के द्वारा एैसे गुण्डा बदमाश, मादक पदार्थ के कारोबार मे लिप्त आरोपी, संगठित जुआ-सट्टा खिलाने वाले आरोपी, जिनके द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर या अवैध रूप से मकान का निर्माण किया गया है को चिन्हित करतेे हुये कार्य योजना तैयार कर, कार्यवाही करायी जा रही है।   इसी क्रम में आज दिनांक 13-5-2023 को कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), नगर निगम कमिश्नर श्री स्वप्निल वानखडे (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल अंतर्गत नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा पिता सलीम अंसारी उम्र 40 वर्ष निवसी मोतीनाला जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, बमबाजी, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, मारपीट, जुआ सहित ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के 16 अपराध पंजीबद्ध है के द्वारा चांदनी चौक सुलेमानी मस्जिद के पास लगभग 600 वर्गफुट भूमि पर लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से 2 हजार वर्ग फुट मे अवैध रूप से 3 मंजिला आलीशान मकान का निर्माण किया गया था को जमींदोज किया जा रहा है। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नायब तहसीलदार श्री सुरेश सोनी , थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी, थाना गोहलपुर श्री विजय तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमति प्रीति तिवारी, थाना प्रभारी घमपपुर श्री चंद्रकांत झा, चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, बल के साथ तथा नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर , संभागीय नगर निगम अधिकारी श्री महेन्द्र उइ्रके , अतिक्रमण दस्ते केे साथ मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें