Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: मंडला, कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाईल लूट के तीन आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफतार कर जेल भेजा गया,आरोपी महंगे शौक व नशा करने के लिए करते थे लूट

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाईल लूट के तीन आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफतार कर जेल भेजा गया,आरोपी महंगे शौक व नशा करने के लिए करते थे लूट फरियादी सत्यम सारथी पिता सुनील सारथी निवासी देवदरा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.06.2023 रात्रि 09.30 बजे नेहरू स्मारक से अपने घर देवदरा वीवो कंपनी की एंड्रायड मोबाइल से बात करते हुये पैदल जा रहा था पुलिस कंट्रोल रूम के आगे पहुँचा था कि पीछे तरफ से एक मोटर साईकिल मे 03 लडके आये और पीछे बैठे एक लड़के ने मेरा मोबाईल छीनकर भाग गये। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्रं. 408/23 धारा 392,34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान लूट के आरोपियों की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने दो साथियो के साथ माहेश्वरी गार्डन के पास संजय नगर बिंझिया में देखा गया तीन व्यक्ति पीले काले रंग की मोडीफाई मोटर साइकिल में बैठे हुये मिले जिन्होंने पूछताछ पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुये 1000-1000 रूपये बाट लेना व लूट का मोबाईल पुलिस से पकड़े जाने के डर से फेकना बताये। तीनो आरोपियो से 1000-1000 रूपये, एक बिना नंबर की मोटर साईकिल कुल कीमती 32,000 रूपये जप्त किये गये। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपियो से अन्य चोरी व लूट की वारदातो के संबंध मे भी पूछताछ कर माननीय न्यायालय मंडला में पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही - एसडीओपी मंडला श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत सिंह राजपूत, उनि0 खुशबू बिसेन, सउनि भूमेश्वर वामनकर, अशोक राणा, प्र.आर. ब्रजलाल,आरक्षक अमित गरयार, योगेश सरोते, नंदकिशोर धुर्वे, जयसिंह, नंदकिशोर, विजय, केशव, रज्जन, संतराम, सायबर सेल से आरक्षक सूर्यचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें