Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: बिहार(वैशाली)बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थी मां, दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

Aditi News Team

Wed, Jul 12, 2023
बिहार(वैशाली)बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थी मां, दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया वैशाली। बिहार में एक सास ने दामाद को जिंदा जला दिया जिसके बाद दामाद बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहा है। हैरान कर देने वाला मामला वैशाली जिले का है। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज ने सांस ने खौफनाक कदम उठाया। पीड़ित का इलाज पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दामाद को उसकी पत्नी ने फोन कर बुलाया था। पीड़ित दामाद का नाम विकास कुमार है। वह मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का रहने वाला है। विकास ने पिछले साल नेहा कुमार से प्रेम विवाह किया था। बेटी को नहीं जाने दे रही थी मां बेटी की शादी से उसकी मां खुश नहीं थी। सास दामाद के काले रंग से नाराज थी। विवाह के एक साल से ज्यादा होने के बाद भी बेटी के पति को स्वीकार नहीं किया। नेहा और विकास का जीवन सही चल रहा था। शादी के बाद वह ससुराल जाती थी। इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो मायके में आकर रहने लगी। जबकि विकास उसे घर ले जाना चाहता था। पत्नी ने फोन कर बुलाया था पीड़ित दामाद ने बताया कि वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए अपनी मां और पिता के साथ गया था। उसके ससुराल वालों ने अभद्र व्यवहार कर भगा दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। तब उसकी पत्नी ने उसो फोन कर बुलाया। जब वह ससुराल गया तो सास ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। विकास 75 प्रतिशत तक जल चुका है।

Tags :

जरूरी खबरें