Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: फर्जी अनुदान स्वीकृति प्रकरण में खाद्य मंत्री द्वारा एफ.आई.आर. के निर्देश

Aditi News Team

Fri, Jun 23, 2023
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के फर्जी लैटर हैड और हस्ताक्षर से मंत्री की स्वैच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रूपये की राशि स्वीकृति के प्रकरण में खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र में लिखा है कि उनके लैटर हैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचना कर शासकीय धन के गबन के उद्देश्य से 3 लोगों के नाम मंत्री स्वैच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रूपये स्वीकृत किए गए। कलेक्टर अनूपपुर ने 12 जून 2023 को प्राप्त इस फर्जी और कूटरचित पत्र के आधार पर श्री नेक मोहम्मद आधार-283972723760, श्रीमती सोमरा आधार-302326654750 एवं श्री सुशांत कुमान सेन आधार-538818272342 को उपचार के लिये 40-40 हजार रूपये स्वीकृत किये। मंत्री श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को शासकीय दस्तावेज के आधार पर शासकीय राशि के गबन के लिये कूटरचित षड़यंत्र के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें