Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: पुलिस वाला बनकर होटल मैनेजर एवं कस्टमर से रूपयो की मांग करने वाले 2 आरोपी चंद घटों में पकड़े गये

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023

पुलिस वाला बनकर होटल मैनेजर एवं कस्टमर से रूपयो की मांग करने वाले 2 आरोपी चंद घटों में पकड़े गये

             थाना माढ़ोताल में आज दिनंाक 16-6-23 की दोपहर लगभग 3-30 बजे राजकुमार लोधी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पटेहरा नारायणगंज थाना टिकरिया जिला मण्डला वर्तमान पता ग्राम पड़वारकला कटंगी रोड माढ़ोताल ने लिखित शिकायत की कि वह रॉयल इन होटल कटंगी रोड में लगभग 6 माह से मैनेजर के पद पर पदस्थ है दिनंाक 14-6-23 की सुवह लग्भग 6 बजे वह होटल के काउण्टर में अकेला था तभी 2 मोटर सायकलों से 4 व्यक्ति आये एक व्यक्ति काले सफेद रंग की चैक शर्ट्र, एक व्यक्ति काले रंग की शर्ट जिसके बाल रंगे हुये थे , एक व्यक्ति सफेद चैक शर्ट एवं एक व्यक्ति कत्थाई रंग की शर्ट पहने था सभी की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष होगी आकर उससे कहने लगे हम लोग रांझी पुलिस थाना से आये हैं हम किसी की इंक्वारी कर रहे है अपने होटल में रूकने वाले कस्टमर की आईडी दिखाईये तो उसने डर के कारण रूकने वाले 8-10 कस्टमर की आईडी दिखाई उन्हौंने अपने मोबाइल से सभी आईडी की फोटो ले ली तब उसने तत्काल अपने मालिक अशोक ग्रोवर जी को फोन कर बताया तो मालिक ने कहा सुपर वाईजर चौबे जी को बुला लो, उसने उन चारों से कहा कि आप बैठिये हमारे सर आ रहे हैं तब चारों बोले कि जो तुम्हारे होटल में रूके हैं उनकी आईडी सही नहीं मिल रही है तुम लोग अवैध काम करवाते हो इस बात को हम सभी जगह प्रसारित करेंगे, यदि इन सब से बचना है तो शाम तक 1 लाख रूपये हमारे बताये अनुसार भिजवा देना। फिर चारों दो मोटर सायकल में बैठकर चले गये। एक मोटर सायकल का नम्बर एमपी 20 एसी 2788 था तथा दूसरी मोटर सायकल बिना नम्बर की थी। लगभग 1 बजे उसके होटल का एक कस्टमर आया और होटल में आकर बोला कि तुम लोग कस्टमर का डाटा लीक करवाते हो, मेरे मोबाइल पर कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि तुम गर्लफ्रेंड को लेकर होटल जाते हो मैं माढोताल थाना से बोल रहा हॅू यदि तुमने मुझे 2 लाख रूपये नहीं दिये तो तुम्हारी गर्लफ्रेंड वाली बात तथा तुम्हारी निजी बातें तुम्हारे घर पर बता दूंगा तुम्हारी समाज में बदनामी हो जायेगी ओर यह बात किसी को बतायी एवं पैसा नियत समय स्थान पर नहीं आया तो तेरी हत्या करवा देगेें। मैं इस डर के कारण रिपोर्ट लिखाने नहीं गया कि कहीं रास्ते में मेरे साथ कोई घटना घटित न कर देें।

           लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 419, 384, 386, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

             गठित टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से पतासाजी करते हुये घेराबंदी कर रेनाल्ड शोरूम के पास रूपये लेने आये 2 आरोपियों को पकडा गया पूछताछ पर अपने नाम अनिकेत केवट उम्र 19 वर्ष निवासी साहू मोहल्ला प्रेमसागर हनुमानताल एवं आर्यन राय उर्फ बॉबी मराठा उम्र 18 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल बताये। पकडे गये दोनों आरोपियों से अन्य साथियों के सम्बंध पूछताछ जारी है।

 *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, आरक्षक शशि एवं सुरजीत की सराहनीय भूमिका रही

Tags :

जरूरी खबरें