Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विगत रात्रि मे जिला अंतर्गत 33 ढाबों को किया गया चैक, सार्वजनिक क्षेत्र में अवैध नशे का सेवन।कारोबार करने वालें 7 आरोपियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

Aditi News Team

Sun, Jun 25, 2023
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु जिले में चलाया गया सर्चिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विगत रात्रि मे जिला अंतर्गत 33 ढाबों को किया गया चैक, सार्वजनिक क्षेत्र में अवैध नशे का सेवन।कारोबार करने वालें 7 आरोपियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिला अंतर्गत अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्यवाही जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को शिकायतें प्राप्त होने पर होटल, ढाबों सहित पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अवैध कारोबार करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिला अंतर्गत 33 ढाबों को किया गया चैक, 7 आरोपियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही:- जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 33 ढाबों को चैक किया गया। ढाबों पर चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों एवं नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जिला अंतर्गत 7 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 7 लीटर कच्ची शराब एवं 55 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें