Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

: पचमढ़ी में चोरी की वारदात

Aditi News Team

Wed, Apr 26, 2023
विगत रात्रि पचमढ़ी शहर में चोरो के द्वारा दो स्थानों पे शटर का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया ।चोरो के द्वारा अरविन्द रोड स्थित केंट कॉम्प्लेक्स के शटर का ताला काट कर परिसर में स्थित एम् के मोबाइल शाप एवं शोएब मोबाइल के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरो के द्वारा दुकान से २ एंड्रॉइड मोबाइल १२-१३ कीपेड मोबाइल , ब्लू टोथ एवं नगदी व् जरुरी कागजात चुराना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है  कि  चोरो के द्वारा पुराना  पचमढी  खेरमाता मंदिर की भी दानपेटी  का ताला  काट  कर नगदी चुराया गया।चोरो द्वारा ४ दिन पूर्व भी काबरा एच् पी  गैस एजेंसी में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पचमढ़ी में इस तरह की घटना लगातार होना चिंता का विषय है। स्थानीय नागरिको द्वारा पुलिस थाने  में शिकायत दर्ज कराइ गई। पचमढ़ी थाना प्रभारी श्री रविंद्र पराशर के द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर जाँच शुरू की गई है व् आश्वासन दिया की वे चोरो का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तार  करेंगे । https://youtu.be/FOvox5Nl_PM

Tags :

जरूरी खबरें