Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: नरसिहपुर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, बिना परमिट भार छमता से 11 टन अधिक भरे ओवरलोड ट्रक का माननीय न्यायालय द्वारा ₹42000 का अर्थदंड कराने में सफलता।

Aditi News Team

Thu, May 18, 2023
ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध नरसिहपुर यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, बिना परमिट भार छमता से 11 टन अधिक भरे ओवरलोड ट्रक का माननीय न्यायालय द्वारा ₹42000 का अर्थदंड कराने में सफलता। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक MP20GA 5286 को रोका गया जो चालक विष्णु प्रजापति पिता जमुना प्रजापति उम्र 56 वर्ष निवासी दमोह जो अपनी भार क्षमता से अधिक ओवरलोड प्रतीत हुआ।ट्रक में चना भरा था, जिसे कांटा कराने पर 11 टन अधिक माल़ भरा होना पाया गया जिसे विधिवत समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹42000/ के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, सत्येंद्र, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत,संदीप शर्मा, शुभम गर्ग, राजेश सतपुते,विजय पटेल, पुष्पराज सिंह परिहार एवं राजू पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें