Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज की गिरफ्त में। आरोपी फरियादिया के गले से 2 तोले सोने का हार खीचकर हो गया था फरार।

Aditi News Team

Mon, May 1, 2023
नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज की गिरफ्त में। आरोपी फरियादिया के गले से 2 तोले सोने का हार खीचकर हो गया था फरार। दिनांक 19.04.23 को प्रार्थिया कृष्णाबाई पति राजेश लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बारुरेवा चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया दिनांक 14.04.23 की रात करीबन 09.30 बजे से 10.00 बजे के बीच घर के बाहर आंगन में बर्तन मांजते समय मोहल्ले के ऋषिराज लोधी ने आकर इसके गले से सोने का हार वजनी करीबन 02 तोले का कीमती करीबन 50000 रुपये का खींचकर लूटकर ले गया, जिसके पीछे दौडते हुए पैर मोच खा गया, कि रिपोर्ट पर थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 338/23 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम :-* लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुये आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, सुनील कुमार शिवहरे, अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस राजेश्वरी कौरव के मार्ददर्शन में थाना स्टेशननगंज से उपनिरीक्षक विजय सेन, चौकी प्रभारी सिंहपुर, उपनिरीक्षक यादवेन्द्र मरावी, सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तेकाम, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाराशर, वरिष्ठ आरक्षक प्रमोद पाल, विजय धुर्वे, नेहा यादव, आरक्षक हिमांशु वर्मा, सैनिक अजय घोषी, सायबर सेल आरक्षक कुमुद पाठक, सुप्रिया गोहिया की टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये थे। *आरोपी को गिरफ्तार कर वरामद किया गया है फरियादिया से लूटा गया सोने का हार :-* पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारियां एकत्रित की गयी जिसके फलस्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी ऋषिराज पिता रेवाराम लोधी उम्र 30 साल, निवासी ग्राम बारुरेवा सिंहपुर में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी को अभिरक्षा में लेकर व्यापक पूछताछ की गयी जिसने पूछताछ पर बारुरेवा में दिनांक 14.04.23 की रात कृष्णाबाई लोधी के गले से सोने का हार खींचकर लूट करने की घटना को करना स्वीकार किया गया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर चौकी सिंहपुर पुलिस द्वारा उससे घटना में लूट किया गया सोने का हार वजनी 2 तोला कीमती करीबन 50000 रुपये आरोपी के मेमोरेण्डम की निशादेही पर बरामद कर प्रकरण में जप्त किया गया है। आरोपी ऋषिराज लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें