Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। 15 आरोपियों से 53 पाव देशी शराब एवं 52 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं एक आरोपी से किया गया बका जप्त

Aditi News Team

Sat, May 13, 2023
अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध ’’आपरेशन प्रहार’’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। 15 आरोपियों से 53 पाव देशी शराब एवं 52 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं एक आरोपी से किया गया बका जप्त । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना है। अभियान के तहत जिला अंतर्गत अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु असमाजिक तत्वों की धरपकड की जा रही है। *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* अभियान के तहत अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते थाना गाडरवारा अंतर्गत राजेन्द्र पिता बलसिंह राजपूत नि0 सिहोरा अवैध रूप से बका लेकर घूमते पाये जाने से उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है। *जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत की गयी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही :-* थाना करेली अंर्तगत 05 आरोपियों से 26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है, थाना गाडरवारा अंतर्गत 03 आरोपियों से 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 1 आरोपी से 17 पाव देशी शराब जप्त की गयी है, थाना पलोहा अंतर्गत 1 आरोपी से 7 पाव देशी शराब जप्त की गयी है, थाना मुगवानी 2 आरोपी से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत 1 आरोपी से 3 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है एवं थाना गोटेगांव अंतर्गत 02 आरोपियों से 29 पाव पाव देशी शराब जप्त की गयी है। *इस प्रकार कुल 53 पाव देशी शराब एवं 52 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त कर 15 आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*

Tags :

जरूरी खबरें