Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

झपटे हुये 1 आईफोन, 5 मोबाईल, चुराये हुये 2 ई रिक्शा, 1 एक्सिस एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटर सायकिल जप्त

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

: नरसिंहपुर के थाना गाडरवारा क्षेत्र के अंतर्गत 6 ग्राम अवैध स्मैक एवं 5 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, May 3, 2023
जिले में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार“ के तहत नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, थाना गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत 6 ग्राम अवैध स्मैक एवं 5 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिला अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्राप्त करने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर जानकारियां एकत्रित की जा रही है। अभियान के तहत मादक पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है एवं अवैध नशे के कारोबार में लिप्त आदतन अपराधियों की जानकारी एकत्रित कर डोजियर तैयार किए जा रहे है। साथ ही "नारकोटिक्स हेल्पलाईन मोबाईल नम्बर "9479688455" भी जारी किया गया है जिस पर नशे के कारेबार में लिप्त व्यक्तियों से संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो रही है। *स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को किया गया है गिरफ्तार:-* दिनांक 02/05/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मछर्ली मार्केट के पास कौडिया में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की गरज से लेकर खड़ा हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के संदेही को घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम वीरेन्द्र भाट पिता लक्ष्मी प्रसाद भाट उम्र 32 वर्ष निवासी कौडिया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । मौके पर समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर संदेही के कब्जे से 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 60,000 रुपए जप्त कर कार्यवाही जारी है । आरोपी के विरूद्ध थाना गाडरवारा में अपराध क्रमांक 401/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। *अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार :-* दिनांक 03/05/2023 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्रियान स्कूल के सामने बायपास रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने की गरज से लेकर खड़े हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मुखबिर के बताये हुलिये के संदेहियो को घेराबंदी की जाकर गिरफ्त में लिया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम 1 कैलाश पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 43 वर्ष निवासी कामती 2 रवि शंकर पिता लीलाधर विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी कामती थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । मौके पर समक्ष गवाहन विधिवत तलाशी लेने पर संदेहियो के कब्जे से 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 406/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है। *आरोपियों की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* अवैध रूप से स्मैक एवं गांजे के व्यापर में लिप्त आरोपीगण को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल, उपनिरीक्षक मुकेश विसेन, सहायक उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, प्र.आर. भास्कर पटेल, वरिष्ठ आरक्षक राजेंद्र पटेल, अनुराग दुबे, आरक्षक रूपेंद्र चौबे, आरक्षक आकाश बरोलिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें