Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार" के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही।

Aditi News Team

Sun, Aug 27, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार" के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 8 आरोपी गिरफ्त में 6 पेटी (353 पाव) अंग्रेजी शराब, 18 पेटी (945 पाव) देशी शराब एवं 226 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मोनिका तिवारी, एसडीओपी गोटेगांव, भावना मरावी, एसडीओपी, तेन्दूखेडा सचि पाठक, एसडीओपी, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के 8 कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही कर 6 पेटी (353 पाव) अंग्रेजी शराब, 18 पेटी (945 पाव) देशी शराब एवं 226 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी :- जिले में चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत विगत दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए थाना सुआतला पुलिस द्वारा दौलत पिता स्व योगराज सिंग बुदेला 46 साल नि0 बम्हनी से 6 पेटी (298 पाव) गोवा अंग्रेजी शराब, थाना ठेमी पुलिस द्वारा सनद पिता छिदामी मेहरा 40 साल नि0 बेदू से 6 पेटी (310 पाव) देशी शराब, थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा सत्यम उर्फ स्वप्निल पिता डालचंद प्रजापती 26 साल नि0 गाडरवारा से 6 पेटी (300 पाव) देशी शराब, थाना तेन्दूखेडा पुलिस द्वारा अन्नीलाल पिता हल्केप्रसाद केवट 39 साल नि0 झिरी से 6 पेटी (300 पाव) देशी शराब जप्त की गयी है। इसी प्रकार थाना चीचली पुलिस द्वारा विश्राम पिता सुरेश परिधान 35 साल नि0 ढाना एवं राजेश पिता भोला प्रधान 45 साल नि0 बारहाबडा से 60-60 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं थाना करेली पुलिस द्वारा सुरेन्द्र उर्फ सिल्लू पिता नारायण मेहरा 30 साल नि0 बांसादेही से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत इमरती बाई चौधरी पति पूनम चंद चौधरी निवासी नयाखेडा से 55 पाव अंग्रेजी, 35 पाव देशी एवं 36 लीटर कच्ची देशी शराब जप्त की गयी है। इस प्रकार कुल 8 आरोपियों से 6 पेटी (353 पाव) गोवा अंग्रेजी शराब, 18 पेटी (945 पाव) देशी शराब एवं 226 लीटर कच्ची महुआ शराब, जप्त की गयी है। उक्त सभी आरोपयों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें