Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: झाबुआ,डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा निलंबित एवं गिरफ्तार, छात्राओं के साथ अश्लील और अनुचित व्यवहार पर आयुक्त इंदौर ने की कठोर कार्रवाई

Aditi News Team

Wed, Jul 12, 2023
डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा निलंबित, गिरफ्तार अश्लील और अनुचित व्यवहार पर आयुक्त इंदौर ने की कठोर कार्रवाई अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम झाबुआ में निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील और अनुचित व्यवहार करने पर डिप्टी कलेक्टर झाबुआ सुनील कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर झाबुआ की अनुशंसा पर संभाग आयुक्त इंदौर ने सुनील कुमार झा को निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354, 354(क), लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 11 एवं 12 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(w)(i) एवं (ii) धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्ट्रेट बुरहानपुर रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें