Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को कार्यालय में 20000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Aditi News Team

Mon, Dec 26, 2022
आवेदक -राधे लाल यादव पिता स्वर्गीय श्री सरजू प्रसाद यादव, निवर्तमान समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड, मुकाम पोस्ट तलाड, तहसील मझौली जिला जबलपुर आरोपी - वीरेश कुमार जैन पिता स्वर्गीय श्री हेमचंद जैन, उम्र 62 वर्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर पद - मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर ट्रैप दिनांक - 26/12/2022 ट्रैप राशि - ₹ 20,000/- घटनास्थल-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर कार्य -प्रशासक द्वारा आवेदक की सेवा समाप्त कर दी गई थी जिसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर किया था जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया, अनावेदक द्वारा आवेदक से जॉइनिंग एवं चार्ज दिलाने के कार्य के एवज में ₹20000 की मांग की गई थी जिसकी शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को अनावेदक वीरेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जबलपुर को उन्हीं के कार्यालय में ₹20000 रिश्वत लेते पकड़ा गया। ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें