Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: जबलपुर,हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक एवं अब्दुल रज्जाक के भाईयों तथा गुर्गो के विरूद्ध एक और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक एवं अब्दुल रज्जाक के भाईयों तथा गुर्गो के विरूद्ध एक और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज ने बताया कि थाना ओमती में अंकित मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी फूटाताल हनुमानताल ने एक लिखित शिकायत की कि वह जमीन खरीदने बेचने का व्यवसाय करता है उसे जानकारी मिली कि जबलपुर का कुख्यात अपराधी अब्दुल रज्जाक के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के लिये षडयंत्र करके अपने भाईयो एवं भतिजांे के नाम अब्दुल खालिक ,मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद मेहमूद, मोहम्मद शाबू उर्फ शाहबुद्दीन , मो. अजहर, मोहम्मद अफताफ एवं अन्य लोगो के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करके शासन को हानि पहुचाने के आशय से कलेक्ट्रेट कार्यालय जबलपुर में कूटरचित दस्तावेज का उपयोग किया किया गया है । उसने सूचना के अधिकार के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय जबलपुर से दस्तावेज प्राप्त किये तो यह पाया कि अब्दुल रज्जाक के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के लिये अपने भाईयो एवं भतिजो के साथ मिलकर कूटरचित मुख्तयारनामा आम(जनरल पावर आफ अर्टनी) दिनाँक 28/04/2012 के अंतिम पृष्ट पर कुटरचित हस्ताक्षर किये गये है तथा जबलपुर इस्टीटयूट आँफ मेडिकल से संबंधित शपथ पत्र भी कूटरचित उपयोग किया गया है। उसने अब्दुल रज्जाक के षडयंत्र से उनके भाईयो द्वारा चलायी जा रही जबलपुर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल के कार्यालय 903 बडी ओमती जाकर जानकारी प्राप्त किया तो ज्ञात हुआ कि इस नाम से कोई जबलपुर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल कार्यालय नही है तथा जबलपुर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल कार्यालय का बोर्ड भी नही लगा है , जबलपुर इंस्टीटयूट आफ मेडिकल के नाम से बताये गये पते 903 बडी ओमती में ऐसी कोई संस्था नही है। शिकायत पर अब्दुल रज्जाक उर्फ रज्जाक पहलवान , अब्दुल खालिक ,मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद मेहमूद, मोहम्मद शाबू उर्फ शाहबुद्दीन , मो. अजहर, मोहम्मद अफताफ के द्वारा षडयंत्र पूर्वक अस्तित्वहीन संस्था जबलपुर इंस्टीटयूट आँफ मेडिकल के नाम पर सीलिंग की जमीन प्राप्त करने के लिये कूटरचित शपथ पत्र तथा कूटरचित मुख्तयारनामा तैयार कर स्वंय को अवैध रूप से लाभ पहुचाया जाना पाया जाने पर थाना ओमती में आज दिनॉक 3-3-2023 को अब्दुल रज्जाक उर्फ रज्जाक पहलवान , अब्दुल खालिक ,मोहम्मद रियाज, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद मेहमूद, मोहम्मद शाबू उर्फ शाहबुद्दीन , मो. अजहर, मोहम्मद अफताफ विरूद्ध अपराध क्रमंाक 113/2023 धारा 420,467,468,471,120बी,109,34 भा.द.वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें