Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: जबलपुर,थाना खमरिया पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 2500 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त तबेरा वाहन जप्त

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
*थाना खमरिया पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 2500 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 75 हजार रूपये की एवं परिवहन में प्रयुक्त तबेरा वाहन जप्त*   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर /यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एव उप पुलिस अधीक्षक लाईन/प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना खमरिया की टीम द्वारा अवैध रूप से तबेरा वाहन मंे अवैध शराब का परिवहन करते हुये एक आरोपी को 2500 पाव देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि दिनंाक 2-3-23 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की तवेरा क्रमांक एमपी 49 बी बी 1563 का चालक अवैध शराब लेकर घाना से निकलकर जबलपुर की तरफ जा रहा है सूचना पर क्यू टाईप चौराहा के पास नाकाबंदी की गई, घाना की ओर मुखबिर के बताये अनुसार तवेरा क्रमांक एमपी 49 बी बी 1563 आते दिखी जिसे घेराबंदी कर रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम शैलेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी दीवानबाड़ा रांझी बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट में 50 खाकी रंग के कार्टून में 2500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये की रखी मिली जिसे तबेरा वाहन सहित जप्त आरोपी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की एवं कहॉ ले जा रहा था के सम्बंध मे सघन पूछताछ की जा रही है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी केा अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक आरती सोनकर, मूलचंद, राजेन्द्र सिंह, आरक्षक तिलक सिंह, रामेन्द्र पाण्डे, महिला आरक्षक खुशबू एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित कुमार पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें