Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: जबलपुर"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,एक हजार पाव देशी शराब कीमती लगभग एक, लाख रुपए की एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जप्त

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,एक हजार पाव देशी शराब कीमती लगभग एक, लाख रुपए की एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती प्रिंयका करचाम के मार्गदर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 1 हजार पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि आज दिनंाक 21-6-23 को रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 1334 में कटनी से अधारताल की तरफ अधिक मात्रा में अवैध शराब लायी जा रही है सूचना पर अधारताल तलाब दुर्गा मंदिर के पास बेरिकेट लगाकर नाकाबंदी की गई मुखबिर के बताये हुये नम्बर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 1334 कटनी महराजपुर तरफ से आती दिखी जिसे रोका जो नहीं रूकी और तेजी से अधारताल तरफ भागी जिसका शासकीय वाहन एवं मोटर सायकल से पीछा कर पक़ड़ने का प्रयास किया कार चालक ने धनी की कुटिया के पहले आदर्श नगर काली मंदिर तरफ कार मोड़ दी आगे सकरा रास्ता होने से कार फस गयी कार में 2 व्यक्ति बैठे थे जिनसे नाम पता पूछने पर अपने नाम आशुतोष पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी एनसीसी क्रेडिट के सामने जागृतिनगर थाना एनकेजे जिला कटनी एवं ऋषभ दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी बाड़ा काला गेट के पास जागृतिनगर एनकेजे जिला कटनी बताये, कार की तलाशी लेने पर कार की पीछे वाली सीट में 2 सफेद रंग की बोरी एवं डिक्की में रखी 2 सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 1 हजार पाव देशी शराब कीमती लगभग 90 हजार रूपये के रखे मिले। आरोपियेां के कब्जे से 1 हजार पाव देशी शराब एंव शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, भरत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, आरक्षक राजेश केवट, इंद्रजीत, विमल, टेकवन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें