Saturday 22nd of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

: क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 9 हजार 510 रूपये जप्त

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 9 हजार 510 रूपये जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 2 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 9 हजार 510 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि आज दिनॉक 5-12-22 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगी अंतर्गत पडाव दमोह रोड पर पान की दुकान के पास दो व्यक्ति सट्टा खितलाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये 2 व्यक्तियों को पकडा गया, पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम मन्नू उर्फ राम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कूडन मोहल्ला कटंगी एवं शिवम उर्फ शिबू चौरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी पडाव कूडन मोहल्ला कटंगी बताये दोनो के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 9 हजार 510 रूपये, 1 कैल्कुलेटर जप्त करते हुये दोनो सटोरियो के विरूद्ध थाना कटंगी मे प्रथक प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक कमलेश , आरक्षक विजय एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, हर्ष वर्धन शर्मा, रंजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें