Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

: "ऑपरेशन शिकंजा’’ फरार ईनामी आरोपी सूरज सेन धर-दबोचा गया,हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 4 माह से था फरार, गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का था ईनाम उद्घोषित

Aditi News Team

Sun, Apr 23, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ फरार ईनामी आरोपी सूरज सेन धर-दबोचा गया,हत्या के प्रयास के प्रकरण में विगत 4 माह से था फरार, गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का था ईनाम उद्घोषित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा ‘‘आपरेशन शिकंजा के तहत’’ फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है । थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री के.के. ब्रम्हे ने बताया कि अपराध क्रमंाक 32/2023 धारा 323,324,326,307,341,34 भादवि के प्रकरण में आरोपी सूरज सेन पिता गोपाल सेन निवासी मडफैया सुभाष नगर संजीवनी नगर विगत 4 माह से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। फरार आरोपी सूरज सेन पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। विश्वनीय मुखबिर की सूचना पर विगत 4 माह से फरार चल रहे 5 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी सूरज सेन को चरगवॉ रोड में भरतपुर गॉव में दबिश देते हुये क्राईम ब्र्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, राजेन्द्र बिलोहा, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र कसाना, आरक्षक मोहित उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह , मुकुल द्वारा दबिश देते हुये पकडा जाकर थाना संजीवनी नगर के सुपुर्द किया गया है।   थाना संजीवनी नगर में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीष झारिया द्वारा आरोपी सूरज सेन को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें