Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रुपए की जप्त

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी युवक गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब कीमती 25 हजार रुपए की जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा एवं काईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 आरोपी युवक को 300 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन ने बताया कि आज दिनंाक 18-6-23 की शाम क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शाहनाला में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई शाहनाला रेल्वे पुल के पास बाड़ी मेे पीछे तरफ एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गेश उर्फ राजा चक्रवर्ती उम्र 21 वर्ष निवासी रेल्वे पुल के पास शाहनाला तिलवारा बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बाड़ी में प्लास्टिक के चार डिब्बे रखे मिले चैक करने में चारों डिब्बों में 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये के रखर मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका* - आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक गोविन्द सिंह, आरक्षक सतपाल, हरीश एवं क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली , नीरज तिवारी, अमित श्रीवास्तव, आरक्षक प्रभात ंिसंह की सराहनीय भ्ूामिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें