Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: आज रात्रि में कॉम्बिंग गस्त के दौरान 106 गैरम्यादी वारंटी , 268 गिरफ्तारी वारंटी तथा मामलों में फरार 07 आरोपी पकडे गये

Aditi News Team

Wed, Nov 30, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु आज दिनॉक 30-11-22 की रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3-4 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त मे 106 गैर म्यादी वारिटयों एवं 268 गिरफ्तारी वारंटियों को तथा लंबित मामलो मे फरार 07 आरोपियों को पकडा गया वहीं 118 जमानती वारंट भी तामील किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें