Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में खनिज विभाग के अमले द्वारा 05 दिसंबर को तहसील नर्मदापुरम के ग्राम रायपुर से अवैध रेत भरकर ला रहे 01 ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर स्वराज - 744 को रायपुर ब्रिज के पास से जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम, तहसील नर्मदापुरम की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। इसी प्रकार 04 दिसंबर को रात्रि 12:30 बजे तहसील माखननगर के ग्राम मनवाड़ा स्थित तवा नदी से अवैध रेत उत्खनन में लिप्त पाये जाने पर 01 ट्रक / डम्पर जिसका क्रमांक - MH18BG1846 हैं, को जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। 04 दिसंबर को ही खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम अंधियारी, तहसील नर्मदापुरम से बिना अनुमति मिट्टी का परिवहन करने पर डम्पर क्रमांक MH05G7010 को जप्त कर कृषि उपज मण्डी प्रांगण नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। जाँच दल में खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, नायब तहसीलदार नर्मदापुरम श्री आर. के. झरवड़े, खनिज निरीक्षक कु० पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक कृष्णकांत सिंह परस्ते, खनिज सिपाही हेमन्त राज उपस्थित रहे। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें